
कार्यक्रम का उद्घाटन स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने किया। इस दौरान महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष रेखा रानी भी मौजूद रहीं।
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा ‘स्वदेशी हाट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने किया। इस दौरान महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष रेखा रानी भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों, एनजीओ और प्रशिक्षण केंद्रों द्वारा स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगाए गए, जिनमें साड़ियां, वस्त्र, बैग, ज्वेलरी, बेकरी उत्पाद और हस्तनिर्मित वस्तुएं प्रदर्शित की गईं। लोगों ने इन उत्पादों की सराहना करते हुए खरीदारी भी की।

स्थायी समिति अध्यक्ष श्रीमती सत्या शर्मा ने भी विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया, वहां से खरीदारी की तथा महिला उद्यमियों और विक्रेताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच महिलाओं को अपने हुनर और स्वदेशी उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनने में मदद मिलती है।
महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती रेखा रानी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को प्रोत्साहित करना तथा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है। हमें गर्व है कि बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों ने इस ‘स्वदेशी हाट’ में भाग लेकर अपनी प्रतिभा और उत्पादों का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जहां लोगों के लिए हेल्थ चेकअप की सुविधा उपलब्ध कराई गई। सत्या शर्मा ने स्टॉलों का भ्रमण कर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।