
गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड के अरण्डा गांव में श्री दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कार्यक्रम 11अक्टूबर से शुरू हुआ जो 19 अक्टूबर तक लगातार जारी रहेगा। वहीं प्रतिदिन संध्या आचार्य ओमप्रकाश जी महाराज के द्वारा प्रवचन की प्रस्तुति दिया जा रहा है। श्रद्धालु धार्मिक आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। वहीं
कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक सजावट और रोशनी की पुख्ता इंतजाम किया गया है। कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान के साथ भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। इस
कार्यक्रम में मुखिया चन्द्रभूषण कुमार उर्फ गुड्डू के साथ अन्य ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और उत्साह से गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।