चार स्वर्ण पदक जीतने वाले सूरज कुमार को पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने किया सम्मानित


औरंगाबाद: भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने अपने आवासीय कार्यालय ‘सिंह कोठी’ पर जिले एवं लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत देव प्रखंड के ग्राम रियासत पवई निवासी सूरज कुमार को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित WRP Federation वर्ल्ड कप पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीतने पर अंगवस्त्र देकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।पूर्व सांसद ने कहा कि सूरज कुमार ने अपनी शानदार उपलब्धि से देश और औरंगाबाद जिले का नाम रोशन किया है।उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।कठिन परिश्रम,अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।9 से 11 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 67.5 किलोग्राम भार वर्ग के अंतर्गत सूरज कुमार ने कुल 560 किलोग्राम वजन उठाकर फुल पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया।इसके अलावा उन्होंने बेंच प्रेस में 127.5 किलोग्राम,स्क्वाट में 205 किलोग्राम और डेडलिफ्ट में 227.5 किलोग्राम वजन उठाकर तीन अन्य स्वर्ण पदक भी अपने नाम किए।इस प्रकार उन्होंने प्रतियोगिता में कुल चार स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया है।सूरज कुमार की इस शानदार उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर जिले के जनप्रतिनिधियों,भाजपा नेताओं, खेल प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह,कोच सुबेस्टिन जॉन,पूर्व सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह,देव के पूर्व उप प्रमुख मनीष पाठक,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता आदित्य शेखर,युवा भाजपा नेता प्रवीर सिंह, शुभेन्दु शेखर,रवि सिंह,महेन्द्र भगत,भाजपा जिलामंत्री सुबोध सिंह,भाजपा नेता पप्पू सिंह,आलोक सिंह,दीपक सिंह,धीरज पांडेय,पूर्व मुखिया विनय मिश्रा,रविन्द्र शर्मा,अशोक सिंह,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र सिंह सहित अनेक समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं शिक्षाविदों ने सूरज कुमार को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *