
मुज़फ्फरनगर। बीती रात मिमलाना रोड से अपने आवास पर जाते समय शाहनवाज मलिक पत्रकार का तेज बाइक सवार 3 युवकों ने जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। राहगिरो ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि पास खडे लोग भी काँप गए। जिसके बाद शाहनवाज मलिक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
उल्लेखित है प्रार्थी के भाई समीर मलिक ने उक्त आरोपियों व उनकी बाइक को पकड़ कर रात्रि में ही टिल्ला चौकी इंचार्ज को सुपुर्द कर दिया था। जिसके बाद वह उपचार करवाकर रात्रि में अपने घर आ गए थे। लेकिन, पीड़ित ने बताया कि रात में ही बिना सूचना दिए उक्त चौकी से उन युवकों को बिना पीड़ित को बताये और बिना किसी जांच पड़ताल के छोड़ दिया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमे बिना बताये उक्त युवकों को छोड़ा गया है ओर पूछने पर चौकी इंचार्ज अपनी वर्दी कि हनक दिखाते हुए बात कर रहे है। रहवासियों का कहना है कि उक्त आरोपी लडके भी आसपास के ही है और हमेशा गलत गतिविधियों में संलिप्त रहते है। योगी सरकार में जहाँ एक ओर बदमाशों की आवाज नहीं निकलती वहीं पुलिस के कुछ सिपाही आरोपियों को बिना जांच के ही रिहा कर रहे है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि प्रशासन इस मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही करनी चाहिए।