सीतयोग यूनिवर्सिटी के डांडिया नाइट्स ने जीता औरंगाबाद के लोगों का दिल

बिहार-झारखंड के सबसे बड़े डांडिया नाइट्स में जुटे हजारों लोग, अविस्मरणीय यादें छोड़ गया आयोजन

डांडिया और गरबा की धुनों पर झूमे शहरवासी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में मचा धमाल

औरंगाबाद। स्थानीय सीतयोग यूनिवर्सिटी के खेल मैदान में बुधवार, 14 अक्टूबर को आयोजित डांडिया नाइट्स ने औरंगाबाद के लोगों का दिल जीत लिया। दुर्गापूजा के अवसर पर आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। आस्था, प्रेम, भक्ति और शक्ति के पर्व पर आयोजित डांडिया नाइट्स लोगों के लिए कई अविस्मरणीय यादें छोड़ गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन सीतयोग यूनिवर्सिटी के कुलाध्यक्ष कुमार योगेंद्र नारायण सिंह, उनकी धर्मपत्नी सीता देवी, कुलाधिपति डॉ. राजेश कुमार सिंह, कुलपति डॉ. पारसनाथ सिंह, प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार झा, प्रो. विजय कुमार सिंह, औरंगाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता, संगठन प्रभारी जितेंद्र कुमार गुप्ता, डांडिया नाइट्स के कोऑर्डिनेटर विशाल सिंह चौहान, रिपोर्टर चितरंजन कुमार तथा कार्यक्रम के एंकर चंदन कुमार भारती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर कुलाध्यक्ष कुमार योगेंद्र नारायण सिंह, कुलाधिपति डॉ. राजेश कुमार सिंह, कुलपति डॉ. पारसनाथ सिंह, प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार झा, प्रो. विजय कुमार सिंह, प्रो. सुधीर कुमार मिश्र, मुकेश कुमार गुप्ता, जितेंद्र कुमार गुप्ता, बृजा प्रसाद सिंह, विजय कुमार पांडेय, अजय कुमार, विशाल सिंह चौहान, वैभव कुमार, रिशु कुमारी, अमिताभ राजन और विकास रंजन सहित दो दर्जन विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया।

कोलकाता से आए डीजे पीयूष और गया के जाने-माने कोरियोग्राफर अमित कुमार तथा उनकी टीम ने डांडिया और गरबा गीतों से समां बांध दिया। संगीत की धुनों पर दो हजार से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। पूरे मैदान में उत्सव, उमंग और उल्लास का माहौल बना रहा।

ज्ञात हो कि इस भव्य आयोजन की तैयारी पिछले महीने से ही जोर-शोर से चल रही थी। कार्यक्रम को सफल बनाने और इसकी भव्यता सुनिश्चित करने के लिए सीतयोग खबर और औरंगाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स की टीम ने व्यापक तैयारियां की थीं।

डांडिया वर्कशॉप और आयोजन की तैयारियों में ममता गुप्ता, अर्चना गुप्ता, रेखा अग्रवाल, सोनी कुमारी, काजल कुमारी, स्वीटी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सोनम कुमारी, श्यामा कुमारी, सिम्पी कुमारी, वैष्णवी कुमारी, सत्यम कुमार, आयुष कुमार, रविंद्र कुमार और अंकित पाल सहित एक हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सीतयोग यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. राजेश कुमार सिंह, सीतयोग खबर की ओर से कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर विशाल सिंह चौहान, फैकल्टी सदस्य वैभव कुमार, उप-संयोजक चितरंजन कुमार और चंदन कुमार भारती की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, औरंगाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक मुकेश कुमार गुप्ता, जितेंद्र कुमार गुप्ता और उनकी पूरी टीम ने सक्रिय योगदान दिया। आयोजन ने शहर में सांस्कृतिक उत्सव की एक नई छाप छोड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *