
दाउदनगर (औरंगबाद)शहर के लाल मार्केट स्थित लक्ष्मी हर्बल ब्यूटी पार्लर की ओर से नवरात्र के पावन अवसर पर पहली बार माँ दुर्गा के नौ रूपों की भव्य झाँकी निकाली गई। पार्लर की प्रोपराइटर उमा देवी के नेतृत्व में आयोजित इस अनूठी झाँकी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और नारी शक्ति का संदेश दिया।
झाँकी लक्ष्मी हर्बल ब्यूटी पार्लर से निकलकर मेन मार्केट होते हुए मौलाबाग स्थित सूर्य मंदिर परिसर पहुँची, जहाँ माँ दुर्गा के नौ रूपों को भव्य रूप में प्रस्तुत किया गया। इस दौरान श्रद्धा, आस्था और नारी शक्ति की झलक देखने को मिली।
प्रशिक्षित सहकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका
माँ दुर्गा के नौ रूपों की आकर्षक रूप-सज्जा में पार्लर की प्रशिक्षित सहकर्मियों सुनीता कुमारी, आरती कुमारी एवं सीमा कुमारी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं, नवदुर्गा के नौ रूपों में ज्योति कुमारी, खुशबू कुमारी, प्रियंका कुमारी, सोनम कुमारी, पुष्पा कुमारी, खुशी कुमारी, पूजा कुमारी, रूपा कुमारी एवं सरस्वती कुमारी ने अपनी भूमिका निभाई।
‘जब है नारी में शक्ति सारी, तो फिर क्यों नारी को कहें बेचारी’
इस अवसर पर लक्ष्मी हर्बल ब्यूटी पार्लर की प्रोपराइटर उमा देवी ने कहा, “जब है नारी में शक्ति सारी, तो फिर क्यों नारी को कहें बेचारी।” उन्होंने कहा कि इस झाँकी के माध्यम से नारी की शक्ति, प्रतिभा और सामर्थ्य को प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने बताया कि झाँकी निकालने का मुख्य उद्देश्य पार्लर के कार्यों का प्रचार-प्रसार करना और लोगों को आकर्षक रूप-सज्जा की सेवाओं से परिचित कराना था।