अपनी मांगों को लेकर वकीलों का प्रदर्शन

नई दिल्ली। बार एसोसिएशन इंदौर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वकीलों ने इंदौर फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश के अपमानजनक व्यवहार को लेकर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे वकीलों का आरोप है कि संबंधित न्यायिक अधिकारी का अधिवक्ताओं के प्रति व्यवहार लंबे समय से अनुचित रहा है। अधिवक्ताओं के अनुसार अदालत में पैरवी के दौरान उनसे कथित तौर पर कहा जाता था। प्रदर्शनकारी वकीलों ने मांग किया की अदालतों में अधिवक्ताओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और उन्हें अपने पक्षकारों का पक्ष रखने के लिए निष्पक्ष एवं पर्याप्त अवसर दिया जाए। संगठन के अध्यक्ष अशोक दशोरा ने बताया कि संगठन के सदस्यों ने न्यायालय परिसर के मुख्य द्वार के बाहर प्रदर्शन किया और नारेबाजी के माध्यम से अधिवक्ताओं के प्रति एकजुटता व्यक्त की। दशोरा ने आरोप लगाया कि अदालतों में पुरुषों के साथ कथित अपमानजनक व्यवहार की घटनाएं चिंता का विषय रही हैं और अब अधिवक्ताओं को भी इसी तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने प्रदर्शनकारी वकीलों का समर्थन करते हुए उनके सम्मान और पेशेवर गरिमा को बनाए रखने की मांग की। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं का कहना है कि उनका विरोध अदालतों में सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने और वकीलों को कथित अपमान या अनावश्यक बाधा के बिना अपने मुवक्किलों का पक्ष रखने का अवसर दिलाने के उद्देश्य से है। इस समाचार में उल्लिखित आरोप प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं और सामाजिक संगठन ष्पौरुषष् के प्रतिनिधियों के बयानों पर आधारित हैं। समाचार लिखे जाने तक संबंधित न्यायिक अधिकारी का पक्ष उपलब्ध नहीं हो सका था। निष्पक्षता के लिए उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी समाचार में शामिल किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *