
डांडिया नाइट्स की हो गई सारी तैयारी,स्टेज सज धज कर तैयार
डांडिया नाइट्स के वर्कशॉप में झूम उठे शहर के लोग,मचाया धमाल
औरंगाबाद: आज 14 अक्टूबर दिन बुधवार को स्थानीय सीतयोग विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित होनेवाले बिहार-झारखंड के सबसे बड़े डांडिया नाइट्स के लिए स्टेज सजधज कर तैयार है,आयोजक तैयार हैं और इधर प्रतिभागियों का डांडिया एवं गरबा डान्स करने के लिए जिया बेक़रार है।डांडिया नाइट्स की सफलता के लिए कोलकात्ता से डीजे पीयूष एवं गया जी से कोरियोग्राफर अमित कुमार एवं उनकी टीम का आगमन हो चुका है।
ज्ञात हो कि बिहार एवं झारखंड के सबसे बड़े डांडिया नाइट्स की तैयारी के पिछले महीने से ही जोर शोर से चल रही है।इस डांडिया नाइट्स की सफलता के लिए एवं इसकी भव्यता के लिए सीतयोग खबर एवं औरंगाबाद चैंबर्स ऑफ कॉमर्स ने अपनी पुरी ताकत झोंक दी है।
इस आयोजन की सफलता के लिए बिहार एवं झारखण्ड के सबसे नामी कोरियोग्राफर अमित कुमार एवं उनकी टीम ने गया जी से आकर 7,8,9 एवं 10 अक्टूबर को चार दिवसीय वर्कशॉप आयोजित कर सैकड़ों प्रतिभागियों को निःशुल्क डांडिया एवं गरबा का प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रशिक्षित किया, इतना ही नहीं उन्हें कल मंगलवार को भी एक दिवसीय प्रशिक्षण देकर उन्हें डांडिया एवं गरबा के तैयार किया।इस प्रकार कोरियोग्राफर अमित कुमार एवं उनके टीम मेंबर विवेक कुमार एवं श्याम कुमार द्वारा डांडिया नाइट्स के लिए कुल पाँच दिन निशुल्क निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया।
आज के वर्कशॉप में सोनी कुमारी,काजल कुमारी,स्वीटी कुमारी,
लक्ष्मी कुमारी,सोनम कुमारी,
श्यामा कुमारी,सिम्पी कुमारी,वैष्णवी कुमारी,सत्यम कुमार, आयुष कुमार,
रविन्द्र कुमार एवं अंकित पाल सहित एक सौ से ज्यादा प्रशिक्षणार्थियों में भाग लेकर धमाल मचा दिया।
डांडिया नाइट्स की सफलता के लिए सीतयोग यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ.राजेश कुमार सिंह, सीतयोग खबर की ओर से कार्यक्रम के कंवेनर बिशाल सिंह चौहान फैकल्टी मेंबर वैभव कुमार,उप कंवेनर चितरंजन कुमार एवं चंदन कुमार जबकि औरंगाबाद चैम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से चैंबर्स के जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के कंवेनर मुकेश कुमार गुप्ता एवं जितेन्द्र कुमार गुप्ता सहित पुरी टीम लगी हुई है।