
संतोष मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, मरीजों को बांटी गईं दवाएं
पड़ाव/चंदौली। संतोष मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मरीजों की आवश्यकता के अनुसार लिवर, शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी), ईसीजी, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की जांच की गई। ऑर्थोपेडिक, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, पीडियाट्रिक्स और मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही, जरूरत के अनुसार दवाएं वितरित की गईं और आवश्यक जांच की गई।
अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. जी.डी. गुप्ता ने कहा कि जनमानस की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। अस्पताल परिवार समय-समय पर आम लोगों की सेवा के उद्देश्य से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता रहता है और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रखेगा।
शिविर में डॉ. एस. अग्रवाल, डॉ. शाहरुख रऊफ, डॉ. शाहिस्ता खान और डॉ. अनन्या अग्रवाल सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन में सहायक प्रबंध निदेशक ऋषभ गुप्ता, मैनेजर शाहिद खान, सुनील यादव, अजय कुमार सहित अस्पताल के सभी कर्मचारियों का सहयोग रहा।
फोटो कैप्शन: संतोष मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में मरीजों का परीक्षण करते चिकित्सक एवं उपस्थित अस्पताल कर्मी।