
परंपरागत सोने के मंगलसूत्रों से लेकर आधुनिक डायमंड डिज़ाइनों तक, यह वार्षिक महोत्सव परंपरा और सुंदरता का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है
गुरुग्राम: भारत में विवाह के सबसे पवित्र प्रतीकों में से एक माने जाने वाले मंगलसूत्र के महत्व का उत्सव मनाते हुए पीएनजी ज्वेलर्स ने अपने बहुप्रतीक्षित मंगलसूत्र महोत्सव की घोषणा की है। यह महोत्सव 13 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक भारत भर में स्थित सभी पीएनजी ज्वेलर्स शोरूम में आयोजित किया जाएगा। इस वार्षिक महोत्सव में अब तक का सबसे विस्तृत मंगलसूत्र कलेक्शन प्रस्तुत किया जाएगा।
यह कलेक्शन आधुनिक भारतीय महिलाओं की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें पारंपरिक ज्वेलरी के सांस्कृतिक महत्व को भी बरकरार रखा गया है।
पिछले कुछ वर्षों से मंगलसूत्र महोत्सव पीएनजी ज्वेलर्स के प्रमुख वार्षिक आयोजनों में से एक बन चुका है। इस महोत्सव में ग्राहकों के लिए पारंपरिक, आधुनिक और लाइटवेट मंगलसूत्रों की विस्तृत श्रृंखला पेश की जाती है। ये मंगलसूत्र त्योहारों के साथ-साथ रोजमर्रा के उपयोग के लिए भी उपयुक्त हैं।
इस वर्ष का कलेक्शन ग्राहकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें आकर्षक सोने के मंगलसूत्र, सॉलिटेयर-इंस्पायर्ड डायमंड स्टाइल्स, मिनिमलिस्ट डेली-वियर डिज़ाइन और परंपरा के साथ व्यक्तिगत पसंद को दर्शाने वाली ज्वेलरी शामिल है।
सभी आयु वर्ग की विवाहित महिलाओं की पसंद-नापसंद को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस महोत्सव में पति और परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है, जो श्रावण के शुभ अवसर पर कोई खास उपहार देना चाहते हैं। उत्कृष्ट कारीगरी से समझौता किए बिना किफायती दाम पर ज्वेलरी उपलब्ध कराने वाला यह महोत्सव ग्राहकों को उनके स्टाइल, पर्सनैलिटी और बजट के हिसाब से कई तरह के डिज़ाइन चुनने का अवसर देता है।
इस महोत्सव के तहत ग्राहकों को मंगलसूत्र के आभूषणों पर मेकिंग चार्ज केवल 7.99 प्रतिशत से मिल रहा है। यह विशेष ऑफर 13 सितंबर 2026 तक सीमित है। प्रेम और प्रतिबद्धता के शाश्वत प्रतीक माने जाने वाले मंगलसूत्र में निवेश करने का यह एक उत्कृष्ट अवसर है।
इस अवसर पर पीएनजी ज्वेलर्स के अध्यक्ष और व्यवस्थापकीय संचालक डॉ. सौरभ गाडगीळ ने कहा, “मंगलसूत्र हमेशा से भावनात्मक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है, लेकिन आज की महिलाएं इसे पहनने और अपनी शैली में अपनाने का नया दृष्टिकोण प्रस्तुत कर रही हैं। पीएनजी ज्वेलर्स में हमारी कोशिश रही है कि हम इसके सांस्कृतिक महत्व को बनाए रखें और साथ ही ऐसे डिज़ाइन पेश करें, जो आज की जीवनशैली के लिए अनुकूल हों।
‘मंगलसूत्र महोत्सव’ के जरिए हम देश के सबसे बड़े कलेक्शन में से एक पेश कर रहे हैं, जिससे प्रत्येक महिला को ऐसा डिज़ाइन मिल सके, जो उनकी पर्सनैलिटी को दर्शाता हो। चाहे वह परंपरा से जुड़ी हो या आधुनिक सुंदरता से प्रेरित हो, यह वार्षिक महोत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत और आत्म-अभिव्यक्ति के इन दोनों पहलुओं का उत्सव है।”
लगभग दो शतकों के विश्वास और उत्कृष्ट कारीगरी की विरासत के साथ पीएनजी ज्वेलर्स ज्वेलरी की विविध श्रेणियों में निरंतर प्रयोग कर रहा है। मंगलसूत्र महोत्सव जैसे आयोजनों के माध्यम से ब्रांड अपने बढ़ते रिटेल नेटवर्क के जरिए उत्कृष्ट डिज़ाइन, अतुलनीय विविधता और ग्राहकों को सार्थक मूल्य प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त बना रहा है।