बारुण पुलिस की कार्रवाई,कटहा से पांच गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जिले की बारुण थाना पुलिस ने फरार चल रहे गैर-जमानती वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए सफलता हासिल की है. पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कटहा गांव से एक साथ पांच वारंटियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया.इस कार्रवाई से इलाके के फरार अपराधियों और वारंटियों में हड़कंप मच गया है.
​पुलिस सूत्रों के अनुसार, बारुण पुलिस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि न्यायालय से गैर-जमानती वारंट निर्गत होने के बाद भी कई वारंटी गांव में छिपे हैं और पुलिस की नजरों से बच रहे हैं.सूचना की पुष्टि होते ही थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.पुलिस टीम ने कटहा गांव में घेराबंदी की और छापेमारी कर पांचों वारंटियों को धर दबोचा. ​गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान कटहां गांव निवासी ​संतोष ओझा,​गणेश ठाकुर,​बजरंगी पाल,​आजाद पाल और ​उमेश ठाकुर के रूप में की गई है. ​मामले की पुष्टि करते हुए बारुण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है.पांचों आरोपी काफी समय से कानूनी प्रक्रिया से बच रहे थे.उन्होंने कहा कि सभी अभियुक्तों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां कागजी व कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *