मुगलसराय स्टेशन पर कांग्रेस नेताओं ने भगवती प्रसाद चौधरी का किया स्वागत

भाजपा सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार और तानाशाही का आरोप, कहा—युवा जाग चुका है

मुगलसराय। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एससी विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बिहार सहित कई राज्यों के प्रभारी भगवती प्रसाद चौधरी का पटना जाते समय मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ पटना जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव इश्तियाक अंसारी का भी स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भगवती प्रसाद चौधरी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए भ्रष्टाचार, तानाशाही और लूट-खसोट के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में सरकार के खिलाफ बढ़ते विरोध से भाजपा नेता घबराए हुए हैं और अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का युवा जाग चुका है और जब-जब नौजवानों ने अपनी आवाज बुलंद की है, तब-तब इतिहास बना है।

चौधरी ने कहा कि अंग्रेजों के शासनकाल में तिरंगा फहराने पर लोगों पर लाठियां बरसाई जाती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी तिरंगा फहराने को लेकर लोगों पर पुलिस कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा सरकार को इसका जवाब देगी।

स्वागत करने वालों में दयाराम पटेल, शाहिद तौसीफ, उदय चौहान, विशुन सोनकर, अजीत मौर्य, गुड्डू पासवान और सत्येंद्र चौधरी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *