
हसपुरा: हसपुरा बाजार के मां दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे दस दिवसीय रामलीला को लेकर प्रतिदिन रामलीला देखने आने वाले हजारों की तादाद में श्री राम भक्तों का हुजूम प्रति दिन पांडाल में उमड़ रहा है।रामलीला के तीसरे दिन मंगलवार की रात भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।इसका शुभारंभ रामलीला के मुख्य संरक्षक डॉ.संजय प्रसाद के नेतृत्व में राम दरबार की आरती के साथ हुआ।मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) के कलाकारों ने श्रीराम द्वारा धनुष तोड़ने व सीता के स्वयंवर का मंचन किया गया। राम-सीता के प्रथम परिचय से लेकर धनुष भंग व वरमाला तक के प्रसंगों को मंच पर जीवंत कर दिया।धार्मिक प्रसंगों की भावपूर्ण प्रस्तुति देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे।श्रीराम द्वारा धनुष उठाते ही वह टूट गया।
धनुष टूटते ही पूरे पांडाल में जयश्री राम के गगनभेदी नारे लगने लगते हैं। तभी भरी सभा वहां क्रोधित परशुराम पहुंच जाते हैं और धनुष के टूटने पर क्रोधित हो उठते हैं। इसके बाद लक्ष्मण और परशुराम के बीच तीखा संवाद होता है। इसके पश्चात धूमधाम से भगवान श्रीराम व सीता जी का विवाह संपन्न होता है।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अनिल आर्य,सचिव राजू भारती, केदार प्रसाद,बैजू कुमार, सुरेश आर्य ने अतिथियों को सम्मानित किया।पूर्व जिप सदस्य रामाश्रय सिंह,पूर्व मुखिया विजय अकेला,शालिग्राम मिश्रा ने कि हसपुरा में रामलीला की शुरुआत एक अच्छी पहल है।इससे श्री के आदर्शों पर चलने के लिए समाज को प्रेरणा मिलेगी।उपमुखिया विकास गुप्ता,शिक्षक रामजीत प्रसाद,गया प्रसाद सहित कई सदस्य उपस्थित थे।