25 अक्टूबर को होगा अल्पना सिंह की पुस्तकों का लोकार्पण

अल्पना सिंह ने लिखे तीन उपन्यास “मर्यादा”,”तुमसे मिलकर” एवं “पिया बसंती रे”

औरंगाबाद : आगामी 25 अक्टूबर को जिले की प्रसिद्ध लेखिका अल्पना सिंह द्वारा रचित तीन उपन्यास “तुमसे मिलकर”, “मर्यादा” एवं “पिया बसंती रे” ब्लॉक मोड़ स्थित पृथ्वीराज चौहान स्मृति भवन के प्रांगण में राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था शब्दवीणा के तत्वावधान में किया जाएगा। शब्दवीणा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह जिलाध्यक्ष सुरेश विद्यार्थी,सचिव सतीश कुमार पांडेय,लेखिका अल्पना सिंह एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक वेद प्रकाश पांडेय ने लोकार्पण समारोह की तैयारी के लिए बैठक किया।
बैठक के बाद बताया कि आगामी 25 अक्टूबर को अपराह्न में आयोजित लोकार्पण समारोह में शब्दवीणा के राष्ट्रीय पदाधिकारी सहित औरंगाबाद जिले के नामचीन साहित्यिक हस्तियों की गरिमामई उपस्थिति होगी।
विदित हो कि अल्पना सिंह ने गृहिणी का दायित्व निभाते हुए भी उन्होंने दो-तीन वर्ष पूर्व उपन्यास लेखन के क्षेत्र में अपने कदम रखे और अपनी लेखनी चलाई और अपनी लेखनी के बल पर उन्होंने उत्कृष्ट उपन्यास रच डालें जिनका प्रकाशन राष्ट्रीय स्तर के प्रकाशकों के द्वारा किया गया।
इस संबंध में अल्पना सिंह ने बताया कि उन्हें लिखने की प्रेरणा आसपास के सामाजिक वातावरण में घटित होने वाली घटनाओं को देखकर हुआ।अंतर्मन में सामाजिक वेदनाओं की आवाज को मैंने पहचाना,वर्तमान परिदृश्य की जो सामाजिक समस्याएं हैं उनके बारे में नजदीक से देखा और उसे मैंने उतारने का प्रयास की हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *