56 सालों से हो रही है अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन में दुर्गा पूजा

औरंगाबाद :सदर प्रखंड स्थित ग्राम जम्होर के अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन के समीप रेलवे कंपाउंड में पिछले 56 साल से माता दुर्गा की पूजा हो रही है।शनिवार को पूजा के निमित्त भक्तिमय वातावरण में माता का पट शुभ मुहूर्त में खुला।सुंदर पंडाल से सुसज्जित माता का दर्शन करने के लिए श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ रही।
जम्होर विकास मंच के संयोजक सुरेश विद्यार्थी जम्होरिया ने बताया कि अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर पूजा 1970 ईस्वी में शुरू की गई थी। इस स्थल पर विगत 56 सालों से दुर्गा पूजा होती आ रही है शुरुआती दौर में अनुग्रह नारायण रोड रेलवे कंपाउंड के कर्मचारियों ने इसकी शुरुआत की थी।एक दशक के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने भी इसमें सहभागिता निभाई तब से लेकर रेलवे कर्मचारी और अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन के स्थानीय ग्रामीण मिलजुलकर पूजा करते हैं। अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन पर संकट मोचन हनुमान जी का भव्य एवं दिव्य प्रतिमा भी स्थापित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *