वायु प्रदूषण से निपटने के लिए स्टार्टअप की मदद लेगी सरकार, AI और ड्रोन से होगी निगरानी

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), ड्रोन, सेंसर और उपग्रह आधारित तकनीकों की मदद से प्रदूषण के स्रोतों की पहचान और निगरानी मजबूत करने की तैयारी कर रही है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को स्टार्टअप कंपनियों और तकनीकी नवाचार करने वाली संस्थाओं के साथ बैठक कर प्रदूषण नियंत्रण के लिए किफायती और बड़े स्तर पर लागू किए जा सकने वाले तकनीकी समाधानों पर चर्चा की।पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, बैठक में औद्योगिक उत्सर्जन, वाहनों से होने वाले प्रदूषण, निर्माण स्थलों की धूल, सड़क की धूल, डीजल जनरेटर और पराली जलाने जैसी समस्याओं से निपटने के लिए नौ प्रमुख क्षेत्रों में तकनीकी समाधान तलाशे गए।औद्योगिक प्रदूषण पर AI से रखी जाएगी नजरबैठक में औद्योगिक इकाइयों से होने वाले उत्सर्जन की निगरानी और प्रदूषण नियंत्रण नियमों के उल्लंघन की पहचान के लिए AI आधारित प्रणाली विकसित करने पर जोर दिया गया। ऑनलाइन उत्सर्जन निगरानी प्रणाली के आंकड़ों को औद्योगिक इकाइयों के संचालन संबंधी आंकड़ों से जोड़ने की जरूरत भी बताई गई, ताकि संभावित अनियमितताओं की पहचान की जा सके।इसके अलावा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) के बिना चलने वाले वाहनों और निर्धारित आयु-सीमा से पुराने वाहनों की स्वचालित पहचान करने वाली तकनीकों पर भी चर्चा हुई। यातायात जाम वाले क्षेत्रों की पहचान और प्रदूषण के संभावित हॉटस्पॉट का पूर्वानुमान लगाने में AI के इस्तेमाल पर जोर दिया गया।पराली जलाने की घटनाओं की चौबीसों घंटे निगरानीबैठक में पराली और अन्य कृषि अवशेषों को खुले में जलाने से रोकने के लिए चौबीसों घंटे निगरानी करने वाली तकनीकों पर भी चर्चा हुई। सरकार का जोर कृषि अवशेषों को जैव ऊर्जा, जैव ईंधन, खाद और पर्यावरण अनुकूल पैकेजिंग जैसे उपयोगी उत्पादों में बदलने पर है।निर्माण और तोड़फोड़ से निकलने वाले मलबे के पुनर्चक्रण, सड़क की धूल को नियंत्रित करने, कम लागत वाली मशीनीकृत सड़क सफाई और गड्ढों की तेजी से मरम्मत करने के उपायों पर भी विचार किया गया।स्टार्टअप के साथ मिलकर समाधान लागू करने की तैयारीभूपेंद्र यादव ने कहा कि सरकार और तकनीकी नवाचार करने वाली संस्थाओं के बीच सहयोग से नीतियों को लागू करने में एकरूपता और पारदर्शिता बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने स्टार्टअप कंपनियों से ऐसे समाधान विकसित करने का आह्वान किया, जिन्हें वास्तविक परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके और जिनका विस्तार पूरे दिल्ली-एनसीआर में किया जा सके।बैठक में केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा तथा पर्यावरण मंत्रालय, दिल्ली सरकार, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) सहित विभिन्न संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।सरकार के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य प्रदूषण की निगरानी से आगे बढ़कर उसके स्रोतों की पहचान, नियमों के प्रभावी अनुपालन और प्रदूषण नियंत्रण के व्यावहारिक उपायों को मजबूत करना है।

हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव’ में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

राकेश कुमार देहरादून, 17 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गोर्खाली सुधार सभा द्वारा मानेकशा सभागार में आयोजित ‘हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव-2026’ में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने वीर नारियों, वीर माताओं, पूर्व सैनिकों तथा नेपाल में आई आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी को दशहरे और दीपावली की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गोर्खाली सुधार सभा कई वर्षों से समाजहित और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। गोर्खाली समाज का भारतीय सेना में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और इस समाज के वीर जवानों ने देश की रक्षा में अपनी अहम भूमिका निभाई है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के प्रसिद्ध कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति कहता है कि उसे मौत से डर नहीं लगता, तो वह झूठ बोल रहा है या फिर गोरखा है। उन्होंने कहा कि यह कथन गोर्खाली सैनिकों के अदम्य साहस, वीरता और देश के प्रति समर्पण को दर्शाता है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उसकी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से होती है। गोर्खाली सुधार सभा अपनी संस्कृति, परंपराओं और विरासत को संरक्षित रखने के साथ ही उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गोर्खाली समाज ने उन्हें सदैव प्रेम और स्नेह दिया है, जिसके लिए वह सभी के आभारी हैं। नेपाल आपदा राहत के लिए अपने एक माह का वेतन देने पर गोर्खाली सुधार सभा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को धन्यवाद एवं सम्मान पत्र भेंट कर आभार जताया। कार्यक्रम में दायित्वधारी ज्योति कोटिया, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, सभा के अध्यक्ष पदम थापा, प्रभा शाह सहित गोर्खाली सुधार सभा के पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंकिता भंडारी को न्याय से लेकर उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों तक, कांग्रेस का संघर्ष तेज, 27 अक्टूबर को गैरसैंण विधानसभा का घेराव: सुजाता पॉल

कुलदीप कुमार देहरादून: देहरादून के एक निजी होटल में आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कैंपेन कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय, कथित वीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच, प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, भर्ती घोटालों, पलायन और उत्तराखंड के संसाधनों की कथित लूट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा। कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड की जनता के सम्मान, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के भविष्य और प्रदेश के संसाधनों की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की मांग, वीआईपी की भूमिका पर जवाब दे सरकार उन्होंने ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड केवल एक बेटी को न्याय दिलाने का मामला नहीं, बल्कि उत्तराखंड की अस्मिता, महिलाओं की सुरक्षा और सत्ता की जवाबदेही का सवाल है। परिवार द्वारा उठाए जा रहे कथित वीआईपी की भूमिका से जुड़े सवालों का संतोषजनक जवाब अब तक नही मिला है। उन्होंने भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि अंकिता प्रकरण से जुड़े सवालों के बीच इस नियुक्ति ने उत्तराखंड की जनता की भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को राजनीतिक प्रभाव या पद के कारण जांच से परे रखने के कारण ये कदम उठाया गया है और कांग्रेस पार्टी के साथ समस्त उत्तराखंड की जनता का विरोध करती है। यहां तक कि अब सिक्किम में भी दुष्यंत गौतम के गवर्नर पद पर नियुक्ति का विरोध हो रहा है। भाजपा सरकार इस मामले में प्रभावशाली लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अंकिता के माता-पिता की न्याय की लड़ाई को कमजोर करने की कोशिश को नाकाम करेगी कांग्रेस और जब अंकिता के माता-पिता दिल्ली के इंडिया गेट पर धरने पर पहुंचे तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मैं कहां पहुंच कर उनसे मुलाकात की और कांग्रेस पहले से इस लड़ाई को लड़ रही है और इस लड़ाई को लड़ती रहेगी जब तक न्याय नहीं मिलता।उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष उपवास सहित लगातार विरोध कार्यक्रमों, वरिष्ठ नेताओं के प्रदर्शनों, ज्ञापन सौंपने और विभिन्न जिलों में कैंडल मार्च के माध्यम से जनता की आवाज उठाई जा रही है। 14 अक्टूबर को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा अंकिता के माता-पिता के समर्थन में पहुंचना तथा राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रपति को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप की मांग करना इस संघर्ष को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और सरकार को साफ संदेश है की पूरी कांग्रेस अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़ी है। 15 अक्टूबर को वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी मांगें दोहराईं। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ टकराव और धक्का-मुक्की के बीच कांग्रेसजन ज्ञापन सौंपने में सफल रहे। 16 अक्टूबर को निकाली गई विशाल बाइक रैली के माध्यम से भी न्याय की मांग बुलंद की गई। उन्होंने कहा कि अंकिता को न्याय मिलने और परिवार के सवालों का संतोषजनक उत्तर मिलने तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। उत्तराखंड के सम्मान और अस्मिता से समझौता नहीं कुमारी शैलजा ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों ने उत्तराखंड की जनता की भावनाओं और सम्मान को लगातार नजरअंदाज किया है। उत्तराखंड राज्य का निर्माण जनता के संघर्ष और बलिदान से हुआ था, लेकिन आज प्रदेश के नागरिक भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पलायन और संसाधनों की लूट से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के साथ-साथ प्रदेश के व्यापक जनहित के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। कांग्रेस सेवादल द्वारा दिल्ली में 17 अक्टूबर को निकाले गए कैंडल मार्च तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित विरोध कार्यक्रम इसी संघर्ष का हिस्सा हैं। भ्रष्टाचार, भूमि और खनन माफिया पर सरकार जवाब दे कुमारी शैलजा ने प्रदेश में सड़कों के निर्माण, सरकारी ठेकों और विकास कार्यों में भ्रष्टाचार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भूमि संबंधी बड़े सौदों में प्रभावशाली लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है और खनन माफिया को संरक्षण मिलने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जमीन, प्राकृतिक संसाधन और सार्वजनिक धन जनता की संपत्ति हैं। इनका इस्तेमाल प्रदेश के विकास के लिए होना चाहिए, न कि चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए। कांग्रेस ने मांग की कि संदिग्ध भूमि सौदों, सरकारी ठेकों और खनन गतिविधियों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो। बेरोजगारी, पेपर लीक और पलायन पर युवाओं को जवाब चाहिए कुमारी शैलजा ने कहा कि प्रदेश के युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं के भविष्य और भरोसे को चोट पहुंचाई है। दूसरी ओर, पहाड़ के अनेक गांव पलायन के कारण खाली होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं, रोजगार और आजीविका के अवसरों की कमी के कारण लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार को रोजगार सृजन, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और पलायन रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों की आवाज को हर स्तर पर उठाया जा रहा है और प्रदेश सरकार को उनके सवालों का जवाब देना होगा। बद्रीनाथ के चढ़ावे के मामले में निष्पक्ष जांच हो कुमारी शैलजा ने बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितता प्रकरण पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म और आस्था के नाम पर राजनीति करती है और चुनावों में वोटों के लिए ध्रुवीकरण का सहारा लेती है और भाजपा ही धार्मिक संस्थानों से जुड़े चंदे पर डाका डालती है। चढ़ावे की चोरी की सत्यता छुपाई जा रही है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, जिम्मेदारी तय की जाए और श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े धन का हिसाब सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर राजनीतिक ध्रुवीकरण और वित्तीय अनियमितताओं पर पर्दा डालने की कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी। महिला एवं बाल

खेत बचाओ अभियान’ के तहत उत्तराखंड में होंगे 2,375 कार्यक्रम, 1.20 लाख किसानों की सहभागिता का लक्ष्य: गणेश जोशी

ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को अधिक मुआवजा देने और फसल बीमा क्लेम शीघ्र वितरित करने का केंद्रीय कृषि मंत्री से किया अनुरोध कुलदीप कुमार देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी आज सर्किट हाउस, देहरादून से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ की समीक्षा बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया।बैठक में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड में अभियान के तहत संचालित की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी और किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष रखा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि उत्तराखंड के सभी 95 विकासखंडों में ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड में 25 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस प्रकार प्रदेशभर में कुल 2,375 कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश के लगभग 1.20 लाख किसानों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के अंतर्गत किसानों को मसूर के 11,000 मिनी किट भी वितरित किए जाएंगे। बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से अनुरोध किया कि प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से लगभग 17,000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसलों को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने के लिए एसडीआरएफ के अंतर्गत निर्धारित मानकों से अधिक क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि किसानों को हुए नुकसान की भरपाई में मदद मिल सके। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ-2026 और रबी-2025-26 में प्रभावित किसानों को बीमा क्लेम का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने का भी केंद्रीय कृषि मंत्री से अनुरोध किया। इसके लिए संबंधित पोर्टल पर आवश्यक डेटा जल्द अपलोड कराने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि किसानों को समय पर बीमा राशि का लाभ मिल सके। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आग्रह करते हुए कहा कि घेरबाड़ योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा पहले से अवमुक्त 25 करोड़ रुपये के अतिरिक्त शेष धनराशि भी तत्काल जारी करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में घेरबाड़ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड के किसानों के हित में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। बैठक में महानिदेशक कृषि एवं उद्यान डॉ. आनंद श्रीवास्तव, निदेशक कृषि दिनेश सिंह, अपर निदेशक डॉ. सुरेश राम, निदेशक बागवानी मिशन महेंद्र पाल तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, यूएचबी, नरेंद्र कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने मैदान में उतरे सचिव

18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश जिले के प्रमुख मार्गों एवं स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षणकार्यों में तेजी लाने के निर्देश राकेश कुमार देहरादून, 17 अक्टूबर। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने तथा सड़क सुधार कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तराखण्ड शासन पंकज कुमार पांडेय आज तड़के सुबह 6 बजे से देहरादून शहर के प्रमुख मार्गों एवं स्थलों के स्थलीय निरीक्षण पर निकले। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न मार्गों का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति का जायजा लिया तथा सड़क सुधार एवं गड्ढा भरान कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। सचिव लोक निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया कि प्रदेश की सभी सड़कों को 18 अक्टूबर 2026 तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभागीय अधिकारी पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने सड़क सुधार कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6 बजे कालीदास रोड टर्न से हुई। इसके बाद सचिव ने कैनाल रोड, नागल, मसूरी डायवर्जन, सहस्रधारा तिराहा, लाडपुर, जोगीवाला, रिस्पना पुल, घंटाघर, चकराता रोड एवं गढ़ी कैंट सहित देहरादून शहर के प्रमुख मार्गों एवं स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मार्गों की स्थिति का जायजा लेते हुए सड़क सुधार कार्यों की प्रगति का आकलन किया। प्रदेशभर में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के अभियान के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को आवागमन में सुविधा मिले और सड़क सुरक्षा को भी बेहतर बनाया जा सके। लोक निर्माण विभाग प्रदेश की सड़कों को निर्धारित समयसीमा में गड्ढामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सड़क सुधार कार्यों की निगरानी और कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अपर सचिव लोक निर्माण विभाग विनीत कुमार, मुख्य अभियंता दयानंद, अधीक्षण अभियंता ओमपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता अरुण पांडेय,अधिशासी अभियंता बी.एन. द्विवेदी सहित अभियंता प्रवीण कुश,दीपक, सुरेश तोमर,विपुल सैमी तथा संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला नियोजन समिति का सदस्य निर्वाचित होने पर पार्षद भूपेन्द्र कठैत एवं नन्दनी शर्मा को बधाई देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

कुलदीप कुमार देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नगर निगम पार्षद भूपेन्द्र कठैत एवं नन्दनी शर्मा को जिला नियोजन समिति का सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मंत्री जोशी ने कहा कि जिला नियोजन समिति के माध्यम से जिले के विकास कार्यों की योजना बनाने और उन्हें प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने में दोनों नवनिर्वाचित सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कठैत एवं शर्मा अपने अनुभव और जनसेवा के संकल्प से क्षेत्र के विकास में योगदान देंगे। उन्होंने जिला नियोजन समिति के अन्य निर्वाचित सदस्यों के लिए भी शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर पार्षद योगेश एवं पूर्व पार्षद संजय नौटियाल भी उपस्थित रहे।

विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता: कुमारी शैलजा

कुलदीप कुमार देहरादून। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनावों की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने पार्टी के अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक लेकर उन्हें चुनावी तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच ले जाने तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाने पर जोर दिया।प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आहूत बैठक में कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस के सभी आनुषंगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को उठाना होगा। प्रत्येक संगठन को अपनी भूमिका और जिम्मेदारी तय करते हुए गांव, शहर, वार्ड और बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाना चाहिए।उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर व्यापक जनआंदोलन खड़ा करने का आह्वान करते हुए कहा कि उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाना पूरे प्रदेश की सामूहिक जिम्मेदारी है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस मामले में निष्पक्ष जांच, पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित करने की मांग को लेकर जनता के बीच जाएं तथा शांतिपूर्ण तरीके से सड़कों पर उतरकर आवाज बुलंद करें।कुमारी शैलजा ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाने के निर्देश दिए।उन्होंने राज्य की जमीनों और सार्वजनिक संपत्तियों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग को भी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन और प्रदेश के संसाधनों की रक्षा उत्तराखंड के भविष्य से जुड़ा सवाल है। कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता को इन विषयों पर जागरूक करते हुए सरकार से जवाबदेही की मांग करें।बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए निर्देश दिए गए कि सभी विभाग एवं प्रकोष्ठ अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं की पहचान कर जनसंपर्क अभियान, जनसभाएं, सम्मेलन, पदयात्राएं और संवाद कार्यक्रम आयोजित करें। सोशल मीडिया एवं अन्य संचार माध्यमों के जरिए भी पार्टी की आवाज को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया जाए।कुमारी शैलजा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सफलता के लिए आवश्यक है कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ मैदान में उतरे। संगठन के सभी घटक आपसी समन्वय के साथ काम करें, जनता के बीच निरंतर उपस्थिति बनाए रखें और भाजपा सरकार से जुड़े जनहित के सवालों पर जवाबदेही तय करने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करें।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल भोजक, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सुलेमान अंसारी, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मदन लाल, एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी आदि नेता मौजूद रहे।

सर सय्यद पब्लिक स्कूल ने 25वां स्थापना दिवस मनाया धूम-धाम से

मुख्य अतिथी सूर्यकांत धस्माना ने वितरित किये मेधावी बच्चों को पुरस्कारशिक्षा से बड़ा कोई हथियार नहीं- सूर्यकांत धस्माना कुलदीप कुमार देहरादून: सरस्वति के भंडार की बढ़ी अपूरब बात ज्यों ज्यों खरचे त्यों बड़े बिन खरचे घट जात यह कहावत हमेशा सत्य थी आज भी सत्य है और हमेशा सत्य रहेगी यह बात आज मित्र लोक कालौनी के सर सय्यद पब्लिक स्कूल के 25 वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथी सूर्यकांत धस्माना ने कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा मनुष्य का सबसे बड़ा शस्त्र है विद्वान और शिक्षित व्यक्ति हर जगह पूज्यनीय होता है।श्री धस्माना ने सर सय्यद पब्लिक स्कूल की संचालिका श्रीमती रियासत हसन को मुबारकबाद देते हुए कहा कि जिस तरह विषम परिस्थितयों व अभाव में एक बेहतरीन शिक्षण संस्थान चला रही हैं और वंचित व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को बेहतरीन शिक्षा दे रहीं हैं वो सराहनीय है।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथी प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता श्रीमती मंजू त्रिपाठी ने कहा कि आज के युग में जब लोगों ने शिक्षा को व्यापार बना दिया सर सय्यद पब्लिक स्कूल एक मिशन के रूप में संचालित किया जा रहा है ।इस अवसर पर स्कूल के मेधावी छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथी सूर्यकांत धस्माना ने प्रशस्ति पत्र दिये व मैडल पहनाये।इस अवसर पर बच्चो के अभिभावक व श्री प्रमोद गुप्ता सरदार जे एस चुग आदि बड़ी संख्या में छेत्र वासी उपस्थित रहे।

छात्रवृत्ति आवेदन अग्रसारित करने के लिए समय-सीमा तय, जनपद के संस्थानों को कड़े निर्देश

चंदौली । वित्तीय वर्ष/शैक्षणिक सत्र 2026–27 में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को छोड़कर) के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना को लेकर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रत्नेश सिंह ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेशों के क्रम में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रत्नेश सिंह ने जिले के सभी नोडल अधिकारियों, जिला विद्यालय निरीक्षक, उच्च, तकनीकी, चिकित्सा, प्राविधिक एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों और प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं कि शिक्षण संस्थानों के स्तर पर लंबित आवेदनों को नियमानुसार जल्द से जल्द आगे (फॉरवर्ड) बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कक्षा 9 से 12 तक के छात्र/छात्राओं के लिए अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। अन्य दशमोत्तर कक्षाओं (कक्षा 11-12 को छोड़कर) के लिए: अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 तय की गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कुल लंबित आवेदन डेटा कक्षा 9–10 का 5,471 है। कक्षा 11–12 का 5,472 एवं अन्य (उच्च शिक्षा/समान): 14,260 है। जिला प्रशासन एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे प्राथमिकता के आधार पर पोर्टल पर फाइनल सबमिट करते हुए छात्र-छात्राओं का डेटा समय से अग्रसारित (फारवर्ड) करें ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रह जाय।

पावरलिफ्टिंग में चार स्वर्ण जीतने वाले सूरज कुमार को विधायक ने दी बधाई

औरंगाबाद। सदर विधानसभा क्षेत्र के पवई गांव पहुंचकर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी सूरज कुमार से मुलाकात की। उन्होंने नेपाल की राजधानी काठमांडू में 9 से 11 अक्टूबर तक आयोजित डब्ल्यूआरपी फेडरेशन वर्ल्ड कप पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।प्रतियोगिता में सूरज कुमार ने 67.5 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 560 किलोग्राम वजन उठाकर फुल पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा बेंच प्रेस में 127.5 किलोग्राम, स्क्वाट में 205 किलोग्राम और डेडलिफ्ट में 227.5 किलोग्राम वजन उठाकर तीन अन्य स्वर्ण पदक अपने नाम किए।विधायक ने कहा कि सूरज कुमार की उपलब्धि पवई गांव के साथ पूरे औरंगाबाद जिले और बिहार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प से अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित करेगी।विधायक ने सूरज कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन करेंगे।कैप्शन: पवई गांव में अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियन सूरज कुमार को चार स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह।