ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ पुनर्गठन

पटना : ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस का राष्ट्रीय स्तर पर पुनर्गठन किया है ,जिनमें प्रत्येक प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष,महासचिव एवं संयोजक बनाये गए हैं। उपरोक्त जानकारी देते हुए ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि एक बार फिर से दीपक अभिषेक पर भरोसा जताते हुए उन्हें बिहार प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है,वहीं नूतन सिन्हा को को असम प्रदेश की अध्यक्षा बनाया गया है,जबकि मुकेश श्रीवास्तव को छत्तीसगढ का प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव की जवाबदेही ज्ञान प्रकाश को दी गयी है।
श्री प्रसाद ने बताया संजय सिन्हा(गुजरात),रजनी श्रीवास्तव( हरियाणा),ब्रिगेडियर अनिल कायस्थ (हिमाचल),नीरज सहाय(झारखंड),नीतेश शरण (कर्नाटक),शैलेन्द्र श्रीवास्तव(मध्य प्रदेश),अशोक दास (पश्चिम बंगाल),गिरीश माथुर (राजस्थान),सुभाष कुमार श्रीवास्तव
(तेलंगाना),शुभ्रांशु श्रीवास्तव (उत्तर प्रदेश)के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये हैं,इसके अतिरिक्त संजय कामता प्रसाद को महाराष्ट्र का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
श्री प्रसाद ने बताया कि अनिल चंचल को महाराष्ट्र प्रदेश का संयोजक एवं सुनील कुमार को महाराष्ट्र प्रदेश का महासचिव बनाया गया है।
ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के राष्ट्रीय सचिव बृज भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सुनील श्रीवास्तव (असम),
ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव (छत्तीसगढ),उत्कर्ष आनंद (कर्नाटक),रंजीत कर्ण (पश्चिम बंगाल),
दीपेश भटनागर (राजस्थान) एवं राजीव सक्सेना को उत्तर प्रदेश का प्रदेश महासचिव बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *