81 साल से जम्होर दुर्गा मैदान में आयोजित हो रही है दुर्गा पूजा

औरंगाबाद :सदर प्रखंड स्थित ग्राम जम्होर की हृदय स्थली दुर्गा मैदान के प्रांगण में नवरात्रि पर्व के निमित्त महा सप्तमी के अवसर पर मां दुर्गा का पट भक्तिमय वातावरण में खुला ।
योग्य आचार्यों के सान्निध्य में वेद मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा एवं अन्य देवी देवताओं की षोडशोपचार विधि विधान से विशेष पूजा अर्चना की गई। ‌ महाआरती की गई । महाआरती में माता के विभिन्न रूपों से संबंधित आरती की गयी ।
जम्होर विकास मंच के संयोजक सुरेश विद्यार्थी ने बताया कि दुर्गा मैदान में 81 वर्षों से मां दुर्गा की पूजा- आराधना होते आ रही है। 1945 ईस्वी में इसकी शुरुआत की गई थी। शुरुआती दौर में दुर्गा मैदान के पूर्वी छोर के पास चबूतरा बनाकर मां दुर्गा की पूजा की जाती थी। बाद के वर्षों में इस स्थान पर भव्य एवं दिव्य दो मंजिली इमारत खड़ी की गई ।जम्होर के स्थानीय नागरिकों ने इस इमारत को खड़ा करने का कार्य किया था ।संध्या में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *