दाउदनगर में पहली बार निकाली गई माँ दुर्गा के नौ रूपों की भव्य झाँकी, नारी शक्ति का दिया संदेश
दाउदनगर (औरंगबाद)शहर के लाल मार्केट स्थित लक्ष्मी हर्बल ब्यूटी पार्लर की ओर से नवरात्र के पावन अवसर पर पहली बार माँ दुर्गा के नौ रूपों की भव्य झाँकी निकाली गई। पार्लर की प्रोपराइटर उमा देवी के नेतृत्व में आयोजित इस अनूठी झाँकी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और नारी शक्ति का संदेश दिया।झाँकी लक्ष्मी हर्बल ब्यूटी पार्लर से निकलकर मेन मार्केट होते हुए मौलाबाग स्थित सूर्य मंदिर परिसर पहुँची, जहाँ माँ दुर्गा के नौ रूपों को भव्य रूप में प्रस्तुत किया गया। इस दौरान श्रद्धा, आस्था और नारी शक्ति की झलक देखने को मिली।प्रशिक्षित सहकर्मियों ने निभाई अहम भूमिकामाँ दुर्गा के नौ रूपों की आकर्षक रूप-सज्जा में पार्लर की प्रशिक्षित सहकर्मियों सुनीता कुमारी, आरती कुमारी एवं सीमा कुमारी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं, नवदुर्गा के नौ रूपों में ज्योति कुमारी, खुशबू कुमारी, प्रियंका कुमारी, सोनम कुमारी, पुष्पा कुमारी, खुशी कुमारी, पूजा कुमारी, रूपा कुमारी एवं सरस्वती कुमारी ने अपनी भूमिका निभाई।‘जब है नारी में शक्ति सारी, तो फिर क्यों नारी को कहें बेचारी’इस अवसर पर लक्ष्मी हर्बल ब्यूटी पार्लर की प्रोपराइटर उमा देवी ने कहा, “जब है नारी में शक्ति सारी, तो फिर क्यों नारी को कहें बेचारी।” उन्होंने कहा कि इस झाँकी के माध्यम से नारी की शक्ति, प्रतिभा और सामर्थ्य को प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया है।उन्होंने बताया कि झाँकी निकालने का मुख्य उद्देश्य पार्लर के कार्यों का प्रचार-प्रसार करना और लोगों को आकर्षक रूप-सज्जा की सेवाओं से परिचित कराना था।
सीता स्वयंवर के मंचन में उमड़ी भीड़
हसपुरा: हसपुरा बाजार के मां दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे दस दिवसीय रामलीला को लेकर प्रतिदिन रामलीला देखने आने वाले हजारों की तादाद में श्री राम भक्तों का हुजूम प्रति दिन पांडाल में उमड़ रहा है।रामलीला के तीसरे दिन मंगलवार की रात भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।इसका शुभारंभ रामलीला के मुख्य संरक्षक डॉ.संजय प्रसाद के नेतृत्व में राम दरबार की आरती के साथ हुआ।मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) के कलाकारों ने श्रीराम द्वारा धनुष तोड़ने व सीता के स्वयंवर का मंचन किया गया। राम-सीता के प्रथम परिचय से लेकर धनुष भंग व वरमाला तक के प्रसंगों को मंच पर जीवंत कर दिया।धार्मिक प्रसंगों की भावपूर्ण प्रस्तुति देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे।श्रीराम द्वारा धनुष उठाते ही वह टूट गया।धनुष टूटते ही पूरे पांडाल में जयश्री राम के गगनभेदी नारे लगने लगते हैं। तभी भरी सभा वहां क्रोधित परशुराम पहुंच जाते हैं और धनुष के टूटने पर क्रोधित हो उठते हैं। इसके बाद लक्ष्मण और परशुराम के बीच तीखा संवाद होता है। इसके पश्चात धूमधाम से भगवान श्रीराम व सीता जी का विवाह संपन्न होता है।कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अनिल आर्य,सचिव राजू भारती, केदार प्रसाद,बैजू कुमार, सुरेश आर्य ने अतिथियों को सम्मानित किया।पूर्व जिप सदस्य रामाश्रय सिंह,पूर्व मुखिया विजय अकेला,शालिग्राम मिश्रा ने कि हसपुरा में रामलीला की शुरुआत एक अच्छी पहल है।इससे श्री के आदर्शों पर चलने के लिए समाज को प्रेरणा मिलेगी।उपमुखिया विकास गुप्ता,शिक्षक रामजीत प्रसाद,गया प्रसाद सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
सीतयोग यूनिवर्सिटी के डांडिया नाइट्स ने जीता औरंगाबाद के लोगों का दिल
बिहार-झारखंड के सबसे बड़े डांडिया नाइट्स में जुटे हजारों लोग, अविस्मरणीय यादें छोड़ गया आयोजन डांडिया और गरबा की धुनों पर झूमे शहरवासी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में मचा धमाल औरंगाबाद। स्थानीय सीतयोग यूनिवर्सिटी के खेल मैदान में बुधवार, 14 अक्टूबर को आयोजित डांडिया नाइट्स ने औरंगाबाद के लोगों का दिल जीत लिया। दुर्गापूजा के अवसर पर आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। आस्था, प्रेम, भक्ति और शक्ति के पर्व पर आयोजित डांडिया नाइट्स लोगों के लिए कई अविस्मरणीय यादें छोड़ गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीतयोग यूनिवर्सिटी के कुलाध्यक्ष कुमार योगेंद्र नारायण सिंह, उनकी धर्मपत्नी सीता देवी, कुलाधिपति डॉ. राजेश कुमार सिंह, कुलपति डॉ. पारसनाथ सिंह, प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार झा, प्रो. विजय कुमार सिंह, औरंगाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता, संगठन प्रभारी जितेंद्र कुमार गुप्ता, डांडिया नाइट्स के कोऑर्डिनेटर विशाल सिंह चौहान, रिपोर्टर चितरंजन कुमार तथा कार्यक्रम के एंकर चंदन कुमार भारती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कुलाध्यक्ष कुमार योगेंद्र नारायण सिंह, कुलाधिपति डॉ. राजेश कुमार सिंह, कुलपति डॉ. पारसनाथ सिंह, प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार झा, प्रो. विजय कुमार सिंह, प्रो. सुधीर कुमार मिश्र, मुकेश कुमार गुप्ता, जितेंद्र कुमार गुप्ता, बृजा प्रसाद सिंह, विजय कुमार पांडेय, अजय कुमार, विशाल सिंह चौहान, वैभव कुमार, रिशु कुमारी, अमिताभ राजन और विकास रंजन सहित दो दर्जन विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया। कोलकाता से आए डीजे पीयूष और गया के जाने-माने कोरियोग्राफर अमित कुमार तथा उनकी टीम ने डांडिया और गरबा गीतों से समां बांध दिया। संगीत की धुनों पर दो हजार से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। पूरे मैदान में उत्सव, उमंग और उल्लास का माहौल बना रहा। ज्ञात हो कि इस भव्य आयोजन की तैयारी पिछले महीने से ही जोर-शोर से चल रही थी। कार्यक्रम को सफल बनाने और इसकी भव्यता सुनिश्चित करने के लिए सीतयोग खबर और औरंगाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स की टीम ने व्यापक तैयारियां की थीं। डांडिया वर्कशॉप और आयोजन की तैयारियों में ममता गुप्ता, अर्चना गुप्ता, रेखा अग्रवाल, सोनी कुमारी, काजल कुमारी, स्वीटी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सोनम कुमारी, श्यामा कुमारी, सिम्पी कुमारी, वैष्णवी कुमारी, सत्यम कुमार, आयुष कुमार, रविंद्र कुमार और अंकित पाल सहित एक हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीतयोग यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. राजेश कुमार सिंह, सीतयोग खबर की ओर से कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर विशाल सिंह चौहान, फैकल्टी सदस्य वैभव कुमार, उप-संयोजक चितरंजन कुमार और चंदन कुमार भारती की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, औरंगाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक मुकेश कुमार गुप्ता, जितेंद्र कुमार गुप्ता और उनकी पूरी टीम ने सक्रिय योगदान दिया। आयोजन ने शहर में सांस्कृतिक उत्सव की एक नई छाप छोड़ी।
पत्रकार के साथ हुए जानलेवा एक्सीडेंट में पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने बिना जांच के छोड़ा
मुज़फ्फरनगर। बीती रात मिमलाना रोड से अपने आवास पर जाते समय शाहनवाज मलिक पत्रकार का तेज बाइक सवार 3 युवकों ने जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। राहगिरो ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि पास खडे लोग भी काँप गए। जिसके बाद शाहनवाज मलिक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।उल्लेखित है प्रार्थी के भाई समीर मलिक ने उक्त आरोपियों व उनकी बाइक को पकड़ कर रात्रि में ही टिल्ला चौकी इंचार्ज को सुपुर्द कर दिया था। जिसके बाद वह उपचार करवाकर रात्रि में अपने घर आ गए थे। लेकिन, पीड़ित ने बताया कि रात में ही बिना सूचना दिए उक्त चौकी से उन युवकों को बिना पीड़ित को बताये और बिना किसी जांच पड़ताल के छोड़ दिया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमे बिना बताये उक्त युवकों को छोड़ा गया है ओर पूछने पर चौकी इंचार्ज अपनी वर्दी कि हनक दिखाते हुए बात कर रहे है। रहवासियों का कहना है कि उक्त आरोपी लडके भी आसपास के ही है और हमेशा गलत गतिविधियों में संलिप्त रहते है। योगी सरकार में जहाँ एक ओर बदमाशों की आवाज नहीं निकलती वहीं पुलिस के कुछ सिपाही आरोपियों को बिना जांच के ही रिहा कर रहे है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि प्रशासन इस मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही करनी चाहिए।
आज होगा बिहार झारखंड का सबसे बड़ा डांडिया नाइट्स
डांडिया नाइट्स की हो गई सारी तैयारी,स्टेज सज धज कर तैयार डांडिया नाइट्स के वर्कशॉप में झूम उठे शहर के लोग,मचाया धमाल औरंगाबाद: आज 14 अक्टूबर दिन बुधवार को स्थानीय सीतयोग विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित होनेवाले बिहार-झारखंड के सबसे बड़े डांडिया नाइट्स के लिए स्टेज सजधज कर तैयार है,आयोजक तैयार हैं और इधर प्रतिभागियों का डांडिया एवं गरबा डान्स करने के लिए जिया बेक़रार है।डांडिया नाइट्स की सफलता के लिए कोलकात्ता से डीजे पीयूष एवं गया जी से कोरियोग्राफर अमित कुमार एवं उनकी टीम का आगमन हो चुका है।ज्ञात हो कि बिहार एवं झारखंड के सबसे बड़े डांडिया नाइट्स की तैयारी के पिछले महीने से ही जोर शोर से चल रही है।इस डांडिया नाइट्स की सफलता के लिए एवं इसकी भव्यता के लिए सीतयोग खबर एवं औरंगाबाद चैंबर्स ऑफ कॉमर्स ने अपनी पुरी ताकत झोंक दी है।इस आयोजन की सफलता के लिए बिहार एवं झारखण्ड के सबसे नामी कोरियोग्राफर अमित कुमार एवं उनकी टीम ने गया जी से आकर 7,8,9 एवं 10 अक्टूबर को चार दिवसीय वर्कशॉप आयोजित कर सैकड़ों प्रतिभागियों को निःशुल्क डांडिया एवं गरबा का प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रशिक्षित किया, इतना ही नहीं उन्हें कल मंगलवार को भी एक दिवसीय प्रशिक्षण देकर उन्हें डांडिया एवं गरबा के तैयार किया।इस प्रकार कोरियोग्राफर अमित कुमार एवं उनके टीम मेंबर विवेक कुमार एवं श्याम कुमार द्वारा डांडिया नाइट्स के लिए कुल पाँच दिन निशुल्क निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया।आज के वर्कशॉप में सोनी कुमारी,काजल कुमारी,स्वीटी कुमारी,लक्ष्मी कुमारी,सोनम कुमारी,श्यामा कुमारी,सिम्पी कुमारी,वैष्णवी कुमारी,सत्यम कुमार, आयुष कुमार,रविन्द्र कुमार एवं अंकित पाल सहित एक सौ से ज्यादा प्रशिक्षणार्थियों में भाग लेकर धमाल मचा दिया।डांडिया नाइट्स की सफलता के लिए सीतयोग यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ.राजेश कुमार सिंह, सीतयोग खबर की ओर से कार्यक्रम के कंवेनर बिशाल सिंह चौहान फैकल्टी मेंबर वैभव कुमार,उप कंवेनर चितरंजन कुमार एवं चंदन कुमार जबकि औरंगाबाद चैम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से चैंबर्स के जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के कंवेनर मुकेश कुमार गुप्ता एवं जितेन्द्र कुमार गुप्ता सहित पुरी टीम लगी हुई है।
चार स्वर्ण पदक जीतने वाले सूरज कुमार को पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने किया सम्मानित
औरंगाबाद: भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने अपने आवासीय कार्यालय ‘सिंह कोठी’ पर जिले एवं लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत देव प्रखंड के ग्राम रियासत पवई निवासी सूरज कुमार को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित WRP Federation वर्ल्ड कप पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीतने पर अंगवस्त्र देकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।पूर्व सांसद ने कहा कि सूरज कुमार ने अपनी शानदार उपलब्धि से देश और औरंगाबाद जिले का नाम रोशन किया है।उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।कठिन परिश्रम,अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।9 से 11 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 67.5 किलोग्राम भार वर्ग के अंतर्गत सूरज कुमार ने कुल 560 किलोग्राम वजन उठाकर फुल पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया।इसके अलावा उन्होंने बेंच प्रेस में 127.5 किलोग्राम,स्क्वाट में 205 किलोग्राम और डेडलिफ्ट में 227.5 किलोग्राम वजन उठाकर तीन अन्य स्वर्ण पदक भी अपने नाम किए।इस प्रकार उन्होंने प्रतियोगिता में कुल चार स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया है।सूरज कुमार की इस शानदार उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर जिले के जनप्रतिनिधियों,भाजपा नेताओं, खेल प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह,कोच सुबेस्टिन जॉन,पूर्व सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह,देव के पूर्व उप प्रमुख मनीष पाठक,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता आदित्य शेखर,युवा भाजपा नेता प्रवीर सिंह, शुभेन्दु शेखर,रवि सिंह,महेन्द्र भगत,भाजपा जिलामंत्री सुबोध सिंह,भाजपा नेता पप्पू सिंह,आलोक सिंह,दीपक सिंह,धीरज पांडेय,पूर्व मुखिया विनय मिश्रा,रविन्द्र शर्मा,अशोक सिंह,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र सिंह सहित अनेक समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं शिक्षाविदों ने सूरज कुमार को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की।
20 दिसंबर को नवी मुंबई में होगा जीकेसी का विराट कायस्थ महासम्मेलन
कायस्थ समाज की एकजुटता,सम्मान और सशक्तिकरण पर रहेगा जोर: रागिनी रंजन पटना : विश्व स्तरीय कायस्थ संगठन ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की ओर से आगामी 20 दिसंबर 2026, रविवार को नवी मुंबई के खारघर स्थित सचिन तेंदुलकर स्पोर्ट्स ग्राउंड में विराट कायस्थ महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य कायस्थ समाज को एकजुट करना,सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना तथा समाज की एकता, संगठन,सम्मान और सशक्तिकरण के संकल्प को मजबूत करना है। महासम्मेलन अपराह्न चार बजे से होगा।जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद और प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन के नेतृत्व में आयोजित महासम्मेलन में देश-विदेश से कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन को लेकर महाराष्ट्र प्रदेश के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हैं।जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि जीकेसी कायस्थ समाज को एक साझा मंच पर लाने तथा उसकी प्रतिभा,सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक योगदान को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। विराट कायस्थ महासम्मेलन समाज के लोगों को आपस में जोड़ने,विचारों के आदान-प्रदान और सामूहिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर बनेगा। उन्होंने कायस्थ समाज के सभी बंधुओं एवं भगिनियों से महासम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता, संगठनात्मक क्षमता और आपसी सहयोग में निहित होती है। जीकेसी का प्रयास है कि समाज के लोगों को एक ऐसा मंच मिले,जहां वे अपनी प्रतिभा और क्षमताओं का उपयोग सामाजिक विकास के लिए कर सकें। महासम्मेलन के माध्यम से सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने पर भी जोर दिया जाएगा।जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित इस महासम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन में ग्लोबल उपाध्यक्ष सह महाराष्ट्र प्रदेश संरक्षक कुमार शिशिर सिन्हा,ग्लोबल सीएफओ निश्का रंजन,कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के ग्लोबल अध्यक्ष अंजन श्रीवास्तव तथा कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के ग्लोबल महासचिव पवन सक्सेना सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।महाराष्ट्र प्रदेश के संयोजक अनिल कुमार चंचल,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय कामता प्रसाद,प्रदेश महासचिव सुनील कुमार,आईटी सेल महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रभाकर मनीष, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं नवीश कुमार श्रीवास्तव तथा कला-संस्कृति प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शालिनी बैरागी भी आयोजन की तैयारियों से जुड़े हैं।जीकेसी के राष्ट्रीय महासचिव एवं ग्लोबल अध्यक्ष-सीपीसीआई नवीन कुमार ने भी कायस्थ समाज के लोगों से महासम्मेलन में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
नगर पंचायत बारुण में विकास कार्यों को गति, मुख्य पार्षद ने पीसीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया उद्घाटन
बारुण: नगर पंचायत बारुण क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी है. इसी क्रम में नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में नवनिर्मित पीसीसी सड़क और नाली निर्माण कार्यों का विधिवत उद्घाटन नगर पंचायत बारुण की मुख्य पार्षद इन्दु देवी द्वारा शिलापट्ट का अनावरण कर किया गया. इस अवसर पर उप मुख्य पार्षद शसरोज यादव, स्थानीय वार्ड पार्षद तथा नगर पंचायत के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे. उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्य पार्षद इंदु देवी ने कहा कि नगर पंचायत के सभी वार्डों का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.मोहल्लों में पक्की सड़क और समुचित जल निकासी की व्यवस्था होने से आम जनता को कीचड़ और जलजमाव की समस्या से स्थायी मुक्ति मिलेगी. उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी जनहित की योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है. सहायक जीवन कुमार ने बताया कि बारुण नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में छक्कन बिगहा में 48,92,118 रुपये की लागत और वार्ड संख्या में पांच में 35,41,327 रुपये की लागत पीसीसी व आरसीसी का निर्माण होगा. साथ ही कहा कि बारुण नगर पंचायत को स्वच्छ, सुंदर और सुविधा-संपन्न बनाना ही नगर प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है. वार्डों में आवागमन की बेहतर सुविधा के लिए लगातार नई योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस विकास कार्य के लिए नगर परिषद बोर्ड के प्रति आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत प्रशासन के कार्यपालक पदाधिकारी नितेश कुमार,वार्ड पार्षद सुरेंद्र यादव,आरुषि कुमारी और अन्य लोग मौजूद रहे.
बारुण पुलिस की कार्रवाई,कटहा से पांच गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
जिले की बारुण थाना पुलिस ने फरार चल रहे गैर-जमानती वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए सफलता हासिल की है. पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कटहा गांव से एक साथ पांच वारंटियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया.इस कार्रवाई से इलाके के फरार अपराधियों और वारंटियों में हड़कंप मच गया है.पुलिस सूत्रों के अनुसार, बारुण पुलिस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि न्यायालय से गैर-जमानती वारंट निर्गत होने के बाद भी कई वारंटी गांव में छिपे हैं और पुलिस की नजरों से बच रहे हैं.सूचना की पुष्टि होते ही थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.पुलिस टीम ने कटहा गांव में घेराबंदी की और छापेमारी कर पांचों वारंटियों को धर दबोचा. गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान कटहां गांव निवासी संतोष ओझा,गणेश ठाकुर,बजरंगी पाल,आजाद पाल और उमेश ठाकुर के रूप में की गई है. मामले की पुष्टि करते हुए बारुण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है.पांचों आरोपी काफी समय से कानूनी प्रक्रिया से बच रहे थे.उन्होंने कहा कि सभी अभियुक्तों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां कागजी व कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया.
अरण्डा गांव में धार्मिक आयोजन, भजन-कीर्तन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड के अरण्डा गांव में श्री दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कार्यक्रम 11अक्टूबर से शुरू हुआ जो 19 अक्टूबर तक लगातार जारी रहेगा। वहीं प्रतिदिन संध्या आचार्य ओमप्रकाश जी महाराज के द्वारा प्रवचन की प्रस्तुति दिया जा रहा है। श्रद्धालु धार्मिक आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। वहींकार्यक्रम स्थल पर आकर्षक सजावट और रोशनी की पुख्ता इंतजाम किया गया है। कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान के साथ भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। इसकार्यक्रम में मुखिया चन्द्रभूषण कुमार उर्फ गुड्डू के साथ अन्य ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और उत्साह से गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।