दाउदनगर में पहली बार निकाली गई माँ दुर्गा के नौ रूपों की भव्य झाँकी, नारी शक्ति का दिया संदेश
दाउदनगर (औरंगबाद)शहर के लाल मार्केट स्थित लक्ष्मी हर्बल ब्यूटी पार्लर की ओर से नवरात्र के पावन अवसर पर पहली बार माँ दुर्गा के नौ रूपों की भव्य झाँकी निकाली गई। पार्लर की प्रोपराइटर उमा देवी के नेतृत्व में आयोजित इस अनूठी झाँकी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और नारी शक्ति का संदेश दिया।झाँकी लक्ष्मी हर्बल ब्यूटी पार्लर से निकलकर मेन मार्केट होते हुए मौलाबाग स्थित सूर्य मंदिर परिसर पहुँची, जहाँ माँ दुर्गा के नौ रूपों को भव्य रूप में प्रस्तुत किया गया। इस दौरान श्रद्धा, आस्था और नारी शक्ति की झलक देखने को मिली।प्रशिक्षित सहकर्मियों ने निभाई अहम भूमिकामाँ दुर्गा के नौ रूपों की आकर्षक रूप-सज्जा में पार्लर की प्रशिक्षित सहकर्मियों सुनीता कुमारी, आरती कुमारी एवं सीमा कुमारी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं, नवदुर्गा के नौ रूपों में ज्योति कुमारी, खुशबू कुमारी, प्रियंका कुमारी, सोनम कुमारी, पुष्पा कुमारी, खुशी कुमारी, पूजा कुमारी, रूपा कुमारी एवं सरस्वती कुमारी ने अपनी भूमिका निभाई।‘जब है नारी में शक्ति सारी, तो फिर क्यों नारी को कहें बेचारी’इस अवसर पर लक्ष्मी हर्बल ब्यूटी पार्लर की प्रोपराइटर उमा देवी ने कहा, “जब है नारी में शक्ति सारी, तो फिर क्यों नारी को कहें बेचारी।” उन्होंने कहा कि इस झाँकी के माध्यम से नारी की शक्ति, प्रतिभा और सामर्थ्य को प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया है।उन्होंने बताया कि झाँकी निकालने का मुख्य उद्देश्य पार्लर के कार्यों का प्रचार-प्रसार करना और लोगों को आकर्षक रूप-सज्जा की सेवाओं से परिचित कराना था।
सीतयोग यूनिवर्सिटी के डांडिया नाइट्स ने जीता औरंगाबाद के लोगों का दिल
बिहार-झारखंड के सबसे बड़े डांडिया नाइट्स में जुटे हजारों लोग, अविस्मरणीय यादें छोड़ गया आयोजन डांडिया और गरबा की धुनों पर झूमे शहरवासी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में मचा धमाल औरंगाबाद। स्थानीय सीतयोग यूनिवर्सिटी के खेल मैदान में बुधवार, 14 अक्टूबर को आयोजित डांडिया नाइट्स ने औरंगाबाद के लोगों का दिल जीत लिया। दुर्गापूजा के अवसर पर आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। आस्था, प्रेम, भक्ति और शक्ति के पर्व पर आयोजित डांडिया नाइट्स लोगों के लिए कई अविस्मरणीय यादें छोड़ गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीतयोग यूनिवर्सिटी के कुलाध्यक्ष कुमार योगेंद्र नारायण सिंह, उनकी धर्मपत्नी सीता देवी, कुलाधिपति डॉ. राजेश कुमार सिंह, कुलपति डॉ. पारसनाथ सिंह, प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार झा, प्रो. विजय कुमार सिंह, औरंगाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता, संगठन प्रभारी जितेंद्र कुमार गुप्ता, डांडिया नाइट्स के कोऑर्डिनेटर विशाल सिंह चौहान, रिपोर्टर चितरंजन कुमार तथा कार्यक्रम के एंकर चंदन कुमार भारती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कुलाध्यक्ष कुमार योगेंद्र नारायण सिंह, कुलाधिपति डॉ. राजेश कुमार सिंह, कुलपति डॉ. पारसनाथ सिंह, प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार झा, प्रो. विजय कुमार सिंह, प्रो. सुधीर कुमार मिश्र, मुकेश कुमार गुप्ता, जितेंद्र कुमार गुप्ता, बृजा प्रसाद सिंह, विजय कुमार पांडेय, अजय कुमार, विशाल सिंह चौहान, वैभव कुमार, रिशु कुमारी, अमिताभ राजन और विकास रंजन सहित दो दर्जन विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया। कोलकाता से आए डीजे पीयूष और गया के जाने-माने कोरियोग्राफर अमित कुमार तथा उनकी टीम ने डांडिया और गरबा गीतों से समां बांध दिया। संगीत की धुनों पर दो हजार से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। पूरे मैदान में उत्सव, उमंग और उल्लास का माहौल बना रहा। ज्ञात हो कि इस भव्य आयोजन की तैयारी पिछले महीने से ही जोर-शोर से चल रही थी। कार्यक्रम को सफल बनाने और इसकी भव्यता सुनिश्चित करने के लिए सीतयोग खबर और औरंगाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स की टीम ने व्यापक तैयारियां की थीं। डांडिया वर्कशॉप और आयोजन की तैयारियों में ममता गुप्ता, अर्चना गुप्ता, रेखा अग्रवाल, सोनी कुमारी, काजल कुमारी, स्वीटी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सोनम कुमारी, श्यामा कुमारी, सिम्पी कुमारी, वैष्णवी कुमारी, सत्यम कुमार, आयुष कुमार, रविंद्र कुमार और अंकित पाल सहित एक हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीतयोग यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. राजेश कुमार सिंह, सीतयोग खबर की ओर से कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर विशाल सिंह चौहान, फैकल्टी सदस्य वैभव कुमार, उप-संयोजक चितरंजन कुमार और चंदन कुमार भारती की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, औरंगाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक मुकेश कुमार गुप्ता, जितेंद्र कुमार गुप्ता और उनकी पूरी टीम ने सक्रिय योगदान दिया। आयोजन ने शहर में सांस्कृतिक उत्सव की एक नई छाप छोड़ी।
चार स्वर्ण पदक जीतने वाले सूरज कुमार को पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने किया सम्मानित
औरंगाबाद: भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने अपने आवासीय कार्यालय ‘सिंह कोठी’ पर जिले एवं लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत देव प्रखंड के ग्राम रियासत पवई निवासी सूरज कुमार को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित WRP Federation वर्ल्ड कप पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीतने पर अंगवस्त्र देकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।पूर्व सांसद ने कहा कि सूरज कुमार ने अपनी शानदार उपलब्धि से देश और औरंगाबाद जिले का नाम रोशन किया है।उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।कठिन परिश्रम,अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।9 से 11 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 67.5 किलोग्राम भार वर्ग के अंतर्गत सूरज कुमार ने कुल 560 किलोग्राम वजन उठाकर फुल पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया।इसके अलावा उन्होंने बेंच प्रेस में 127.5 किलोग्राम,स्क्वाट में 205 किलोग्राम और डेडलिफ्ट में 227.5 किलोग्राम वजन उठाकर तीन अन्य स्वर्ण पदक भी अपने नाम किए।इस प्रकार उन्होंने प्रतियोगिता में कुल चार स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया है।सूरज कुमार की इस शानदार उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर जिले के जनप्रतिनिधियों,भाजपा नेताओं, खेल प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह,कोच सुबेस्टिन जॉन,पूर्व सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह,देव के पूर्व उप प्रमुख मनीष पाठक,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता आदित्य शेखर,युवा भाजपा नेता प्रवीर सिंह, शुभेन्दु शेखर,रवि सिंह,महेन्द्र भगत,भाजपा जिलामंत्री सुबोध सिंह,भाजपा नेता पप्पू सिंह,आलोक सिंह,दीपक सिंह,धीरज पांडेय,पूर्व मुखिया विनय मिश्रा,रविन्द्र शर्मा,अशोक सिंह,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र सिंह सहित अनेक समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं शिक्षाविदों ने सूरज कुमार को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की।
नगर पंचायत बारुण में विकास कार्यों को गति, मुख्य पार्षद ने पीसीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया उद्घाटन
बारुण: नगर पंचायत बारुण क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी है. इसी क्रम में नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में नवनिर्मित पीसीसी सड़क और नाली निर्माण कार्यों का विधिवत उद्घाटन नगर पंचायत बारुण की मुख्य पार्षद इन्दु देवी द्वारा शिलापट्ट का अनावरण कर किया गया. इस अवसर पर उप मुख्य पार्षद शसरोज यादव, स्थानीय वार्ड पार्षद तथा नगर पंचायत के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे. उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्य पार्षद इंदु देवी ने कहा कि नगर पंचायत के सभी वार्डों का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.मोहल्लों में पक्की सड़क और समुचित जल निकासी की व्यवस्था होने से आम जनता को कीचड़ और जलजमाव की समस्या से स्थायी मुक्ति मिलेगी. उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी जनहित की योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है. सहायक जीवन कुमार ने बताया कि बारुण नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में छक्कन बिगहा में 48,92,118 रुपये की लागत और वार्ड संख्या में पांच में 35,41,327 रुपये की लागत पीसीसी व आरसीसी का निर्माण होगा. साथ ही कहा कि बारुण नगर पंचायत को स्वच्छ, सुंदर और सुविधा-संपन्न बनाना ही नगर प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है. वार्डों में आवागमन की बेहतर सुविधा के लिए लगातार नई योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस विकास कार्य के लिए नगर परिषद बोर्ड के प्रति आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत प्रशासन के कार्यपालक पदाधिकारी नितेश कुमार,वार्ड पार्षद सुरेंद्र यादव,आरुषि कुमारी और अन्य लोग मौजूद रहे.
बारुण पुलिस की कार्रवाई,कटहा से पांच गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
जिले की बारुण थाना पुलिस ने फरार चल रहे गैर-जमानती वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए सफलता हासिल की है. पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कटहा गांव से एक साथ पांच वारंटियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया.इस कार्रवाई से इलाके के फरार अपराधियों और वारंटियों में हड़कंप मच गया है.पुलिस सूत्रों के अनुसार, बारुण पुलिस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि न्यायालय से गैर-जमानती वारंट निर्गत होने के बाद भी कई वारंटी गांव में छिपे हैं और पुलिस की नजरों से बच रहे हैं.सूचना की पुष्टि होते ही थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.पुलिस टीम ने कटहा गांव में घेराबंदी की और छापेमारी कर पांचों वारंटियों को धर दबोचा. गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान कटहां गांव निवासी संतोष ओझा,गणेश ठाकुर,बजरंगी पाल,आजाद पाल और उमेश ठाकुर के रूप में की गई है. मामले की पुष्टि करते हुए बारुण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है.पांचों आरोपी काफी समय से कानूनी प्रक्रिया से बच रहे थे.उन्होंने कहा कि सभी अभियुक्तों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां कागजी व कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया.
अरण्डा गांव में धार्मिक आयोजन, भजन-कीर्तन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड के अरण्डा गांव में श्री दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कार्यक्रम 11अक्टूबर से शुरू हुआ जो 19 अक्टूबर तक लगातार जारी रहेगा। वहीं प्रतिदिन संध्या आचार्य ओमप्रकाश जी महाराज के द्वारा प्रवचन की प्रस्तुति दिया जा रहा है। श्रद्धालु धार्मिक आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। वहींकार्यक्रम स्थल पर आकर्षक सजावट और रोशनी की पुख्ता इंतजाम किया गया है। कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान के साथ भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। इसकार्यक्रम में मुखिया चन्द्रभूषण कुमार उर्फ गुड्डू के साथ अन्य ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और उत्साह से गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
चार स्वर्ण पदक जीतने वाले सूरज कुमार को पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने किया सम्मानित
औरंगाबाद। भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने अपने आवासीय कार्यालय ‘सिंह कोठी’ में देव प्रखंड के रियासत पवई निवासी सूरज कुमार को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित डब्ल्यूआरपी फेडरेशन वर्ल्ड कप पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीतने पर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और बधाई दी। पूर्व सांसद ने कहा कि सूरज कुमार ने अपनी शानदार उपलब्धि से देश और औरंगाबाद जिले का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित की है। 9 से 11 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 67.5 किलोग्राम भार वर्ग के अंतर्गत सूरज कुमार ने कुल 560 किलोग्राम वजन उठाकर फुल पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा उन्होंने बेंच प्रेस में 127.5 किलोग्राम, स्क्वाट में 205 किलोग्राम और डेडलिफ्ट में 227.5 किलोग्राम वजन उठाकर तीन अन्य स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इस अवसर पर बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह, कोच सुबेस्टिन जॉन, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, देव के पूर्व उप प्रमुख मनीष पाठक, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आदित्य शेखर, युवा भाजपा नेता प्रवीर सिंह, शुभेन्दु शेखर, रवि सिंह, महेंद्र भगत, भाजपा जिलामंत्री सुबोध सिंह, भाजपा नेता पप्पू सिंह, आलोक सिंह, दीपक सिंह, धीरज पांडेय, पूर्व मुखिया विनय मिश्रा, रविंद्र शर्मा, अशोक सिंह और जिला मीडिया प्रभारी मितेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने सूरज कुमार को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर जीकेसी के सांस्कृतिक समारोह में कलाकारों ने बांधा समां
पटना। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की कला-संस्कृति इकाई की ओर से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर विशेष सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न शहरों से जुड़े कलाकारों ने गायन और वादन की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि अमिताभ बच्चन अपनी अभिनय प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और संघर्ष के बल पर भारतीय सिनेमा में विशिष्ट पहचान बना चुके हैं। उन्होंने अपने शानदार फिल्मी सफर से कायस्थ समाज को भी गौरवान्वित किया है। कला और संस्कृति समाज को जोड़ने के साथ कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती है। मैनेजिंग ट्रस्टी रागिनी रंजन ने अमिताभ बच्चन को भारतीय सिनेमा की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व और लंबा फिल्मी सफर कलाकारों की पीढ़ियों को प्रेरित करता है। कार्यक्रम में शालिनी बैरागी, मृणालिनी अखौरी, जुबिन सिन्हा, नवीन श्रीवास्तव, कुमार संभव, स्तुति श्रीवास्तव, आशीष कुमार, अभिषेक माथुर और यश माथुर सहित कई कलाकारों ने गीत-संगीत की प्रस्तुतियां दीं। तनिष्क श्रीवास्तव ने गिटार वादन से समारोह को आकर्षक बनाया। कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के ग्लोबल कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम कुमार और महासचिव पवन सक्सेना ने आयोजन की सफलता पर कलाकारों एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के समन्वय में शिवानी गौड़ सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह में जीकेसी के कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।
दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
डीएम और एसपी ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए दिए निर्देश, सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी औरंगाबाद। आगामी दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर समाहरणालय स्थित योजना भवन में जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। इसमें प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के आयोजक और शांति समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक में सड़क, पुल-पुलिया, यातायात, अतिक्रमण और जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उठाई गईं। जिलाधिकारी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि पूजा पर्व आपसी भाईचारे और धार्मिक सौहार्द के साथ मनाया जाए। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। डीएम ने डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने, शहर के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार करने और पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात रहेंगी। एसपी ने कहा कि प्रमुख स्थलों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी। लाउडस्पीकर एक्ट का पालन करना अनिवार्य होगा। डीजे बजाने पर आयोजकों और संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। कैप : दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर शांति समिति की बैठक में निर्देश देते जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा।
क्या है स्वदेशी प्लेटफॉर्म Zoho? जिसे रेलमंत्री भी कर चुके हैं इस्तेमाल — माइक्रोसॉफ्ट और गूगल को टक्कर देने वाला भारतीय टेक दिग्गजक्या है स्वदेशी प्लेटफॉर्म Zoho? जिसे रेलमंत्री भी रहे इस्तेमाल, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल को देगा टक्कर

स्वदेशी प्लेटफॉर्म Zoho: भारतीय टेक्नोलॉजी की दुनिया में क्रांति भारत ने पिछले कुछ वर्षों में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कई नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। इन्हीं में से एक चमकता हुआ नाम है Zoho Corporation, जो पूरी तरह से भारतीय स्वदेशी सॉफ्टवेयर कंपनी है। यह प्लेटफॉर्म न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी दिग्गज कंपनियों को चुनौती दे रहा है। रेलमंत्री समेत कई सरकारी अधिकारी हैं इसके यूज़र Zoho की लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि भारत के रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इस स्वदेशी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने की पुष्टि की थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वे Zoho का प्रयोग करते हैं क्योंकि यह “पूरी तरह भारतीय और सुरक्षित” है।यह बयान आने के बाद Zoho का नाम देशभर में ट्रेंड करने लगा और लोगों ने इस प्लेटफॉर्म को विदेशी विकल्पों के मुकाबले अपनाने की दिशा में रुचि दिखानी शुरू की। क्या है Zoho? Zoho Corporation एक भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी है जिसकी स्थापना 1996 में श्रीधर वेम्बू (Sridhar Vembu) ने की थी। इसका मुख्यालय चेन्नई और अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित है।Zoho कई तरह के क्लाउड-आधारित बिज़नेस टूल्स और एप्लिकेशन प्रदान करता है, जिनमें शामिल हैं: इन सेवाओं के ज़रिए कंपनियां अपने पूरे बिज़नेस सिस्टम को डिजिटल रूप से चला सकती हैं — बिना माइक्रोसॉफ्ट 365 या गूगल वर्कस्पेस पर निर्भर हुए। Zoho क्यों है खास? दुनिया में बढ़ता प्रभाव Zoho के आज 100 मिलियन (10 करोड़) से ज़्यादा यूज़र हैं। यह 180 से अधिक देशों में अपनी सेवाएं दे रहा है।भारत के अलावा अमेरिका, जापान, सिंगापुर और यूरोप में भी Zoho का बड़ा ग्राहक आधार है। कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियां अब Zoho के टूल्स को अपने सिस्टम में इंटीग्रेट कर रही हैं। माइक्रोसॉफ्ट और गूगल को दे रहा है टक्कर Zoho का पूरा ईकोसिस्टम (ईमेल, डॉक्यूमेंट, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, अकाउंटिंग, CRM आदि) इसे सीधे तौर पर Microsoft 365 और Google Workspace के बराबर खड़ा करता है।जहां विदेशी प्लेटफॉर्म्स के लिए भारत को केवल एक “मार्केट” के रूप में देखा जाता है, वहीं Zoho ने भारत को “इनोवेशन सेंटर” बना दिया है। संस्थापक का विज़न Zoho के सीईओ श्रीधर वेम्बू का कहना है — “हमारा लक्ष्य सिर्फ सॉफ्टवेयर बेचना नहीं, बल्कि भारत को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।” वेम्बू ने ग्रामीण क्षेत्रों में Zoho के R&D सेंटर खोलकर यह साबित किया है कि भारत के छोटे कस्बों से भी विश्वस्तरीय तकनीक विकसित की जा सकती है। निष्कर्ष Zoho आज भारत की उस नई टेक पहचान का प्रतीक बन चुका है जो “Made in India, Built for the World” की भावना को साकार करता है।रेलमंत्री से लेकर छोटे स्टार्टअप तक, हर कोई इस स्वदेशी प्लेटफॉर्म की ओर रुख कर रहा है। आने वाले समय में Zoho, भारत की डिजिटल स्वतंत्रता की दिशा में एक अहम कदम साबित हो सकता है।